Chain Series Part-2 || श्रंखला परिक्षण भाग-2
![]() |
Chain Series |
श्रंखला निर्माण परिक्षण में क्रमबध्द रुप से अक्षरों या संख्याओं को व्यवस्थित किया जाता है |
इसमें कुछ अक्षरों या संख्याओं की जगह रिक्त स्थान दिए होते है , जिन्हें परीक्षार्थी को श्रंखला
के निर्धारित क्रम के आधार पर भरना होता है | श्रंखला निर्माण परिक्षण में मुख्यतः तीन प्रकार की
श्रंखला होती है -
(b) असमान अन्तर वाली श्रेणियाँ :-
इन श्रेणियों में दो क्रमागत संख्याओं में अन्तर असमान होता है लकिन यह अन्तर
एक निर्धारित क्रम लिए हुए होता है | हमें उस क्रम का पता लगाकर अज्ञात संख्या ज्ञात
करनी होती है |
उदाहरण 1 :- 7, 11, 19, 31, ?, 67
(1) 46 (2) 45
(3) 42 (4) 47
हल :- (4) 7 11 19 31 47 67
+4 +8 +12 +16 +20
उक्त श्रेणी बढ़ते हुए क्रम में है तथा दो क्रमागत संख्याओं के अन्तर में हर बार 4 की बढोतरी हो रही है |
अत: 31 के बाद आगामी अन्तर 12+4 = 16 होगा |
अत: अज्ञात संख्या 31+16 = 47 होगी |
उदाहरण 2 :- 97, 91, 82, 70, ?.....
(1) 46 (2) 55
(3) 43 (4) 52
हल :- (2) 97 91 82 70 55
-6 -9 -12 -15
इस श्रेणी में आगामी अंक पिछले अंक से कम है , लेकिन दो क्रमागत संख्याओं के अन्तर में हर बार 3
की बढोतरी हो रही है |
अत: 70 के बाद आगामी अन्तर 12+3 = -15 होगा |
अज्ञात संख्या 70-15 = 55 होगी |
उदाहरण 3 :- 32, 40, 45, 47, ?, 42
(1) 46 (2) 42
(3) 43 (4) 49
हल :- (1) 32 40 45 47 46 42
+8 +5 +2 -1 -4
श्रेणी बढ़ते हुए क्रम है , लेकिन दो क्रमागत संख्याओं के अन्तर में प्रत्येक बार 3 की कमी हो रही है |
इस प्रकार 47 के बाद अगला अन्तर 2-3 = -1 होगा |
अत: अज्ञात संख्या 47-1 (आगामी अन्तर ) = 46 होगा |
0 टिप्पणियाँ
If you have any questions related to this post, let me know